1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. ISRO Chandrayaan 2

अप्रैल में चंद्रयान-2 को प्रक्षेपित करेगा इसरो

ISRO
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज कहा कि वह चंद्रयान-2 उपग्रह को अप्रैल में प्रक्षेपित करने की तैयारी में है। इस बार वह चांद की सतह की पड़ताल और अध्ययन के लिए एक रोवर भेजने की योजना बना रहा है।

यदि इसरो चंद्रयान-2 को अप्रैल में प्रक्षेपित नहीं कर पाता है तो चांद पर देश के दूसरे मिशन को अक्टूबर तक भेजने की तैयारी करेगा। इसरो के अध्यक्ष के शिवन ने यहां पत्रकारों को बताया, कि हम चंद्रयान-2 को अप्रैल में प्रक्षेपित करने की तैयारी में हैं।

यदि हम ऐसा करने में अक्षम रहते हैं तो हम इसे अक्टूबर तक प्रक्षेपित करने की कोशिश करेंगे। शिवन ने कहा कि वैज्ञानिक संचार उपग्रह जीसैट-6 को इस महीने के अंत में जीएसएलवी- एफ08 से प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहे हैं। (भाषा)
 
अगला लेख
30 हजार किसानों का 'लाल जत्था' मुंबई पहुंचा, करेगा विधानसभा का घेराव