सम्बंधित जानकारी
- Ahmedabad plane Accident : इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज
- अहमदाबाद विमान हादसे की वजह बताएगी हाई लेवल जांच कमेटी, भविष्य के लिए कारगर फॉर्मूला सुझाएगी
- Air India Plane Crash: विमान हादसे की जांच के लिए छात्रावासों को कराया जा रहा खाली, AIIB करेगी पड़ताल
- दुर्घटना का साइड इफेक्ट, एयर इंडिया AI Express उड़ान संख्या 171 का अब नहीं करेगी इस्तेमाल
- जिन पायलटों ने पहले उड़ाया क्रैश विमान उनसे भी होगी पूछताछ, अहमदाबाद हादसे की जांच ने पकड़ी रफ्तार
विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी
Baba Ramdev on Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि विमान हादसे के पीछे उन्होंने साजिश की आशंका व्यक्त की है। रामदेव ने कहा कि उन्हें लगता कि इसके पीछे तुर्की का हाथ हो सकता है।
कहीं साजिश तो नहीं? : बाबा रामदेव ने एएनआई से बातचीत में कहा कि मुझे पता चला है कि विमान के रखरखाव और सेवा का काम तुर्की की एक एजेंसी करती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि तुर्की की उस एजेंसी ने साजिश तो नहीं रची? कहीं तुर्की ने दुश्मनी तो नहीं निकाली? उन्होंने कहा कि विमान हादसे की इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए।
#WATCH | Delhi: #AhmedabadPlaneCrash | Yog Guru Ramdev alleges, "I got to know that an agency from Turkiye used to take care of the maintenance and service of the aircraft. India will have to keep a close eye on the aviation sector. There is a possibility of a conspiracy by that… pic.twitter.com/ls8IywCzUd
— ANI (@ANI) June 14, 2025
संवेदनशील मामलों में खत्म करें विदेशी हस्तक्षेप : योगगुरु ने कहा कि भारत को इस तरह के मामलों में विदेशियों के हस्तक्षेप को 100 फीसदी खत्म करना होगा। भारत को एविएशन सेक्टर पर कड़ी नजर रखनी होगी। संवेदनशील मामलों में विदेशी कंपनियों के हस्तक्षेप को पूरी तरह खत्म करना होगा।
उल्लेखनीय है 12 जून गुरुवार को हुए अहमदाबाद विमान हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोगों की मौत घटनास्थल मेडिकल हॉस्टल के आसपास हुई है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
