1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. इंदिरा गांधी की जयंती पर मोदी, सोनिया, प्रणब और मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की जयंती पर मोदी, सोनिया, प्रणब और मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर मंगलवार को नमन किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीजी को उनकी वर्षगांठ पर नमन।
 
सोनिया, प्रणव, मनमोहन ने इंदिरा को दी श्रद्धांजलि : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सोनिया गांधी के साथ इन सभी प्रमुख हस्तियों ने सुबह इंदिरा गांधी की समाधि 'शक्ति स्थल' जाकर उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
बाद में राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए ट्वीट किया- 'सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्व. इंदिराजी की जयंती पर शत्-शत् नमन।'
 
गौरतलब है कि स्व. इंदिरा गांधी की मंगलवार को 102वीं वर्षगांठ है। इंदिरा गांधी का जन्म उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारतरत्न' और अंतरराष्ट्रीय सम्मान 'लेनिन नीस अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अगला लेख
संसद में मार्शल्स की सैनिकों जैसी ड्रेस पर विवाद, पूर्व आर्मी चीफ ने जताई थी आपत्ति