1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IndiGo Plane Turns Mid-Air After Engine Vibration

उड़ते विमान में तेज कंपन से यात्रियों में दहशत, 180 यात्री थे सवार

IndiGo Plane
नई दिल्ली। बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के ए 320 नियो विमान के इंजन में उड़ान के दौरान तेज कंपन महसूस किया गया, जिसके बाद इसे वापस मुंबई हवाई अड्डे पर लाया गया। इस विमान में 180 यात्री सवार थे।
 
एक नियामक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से बेंगलुरु जा रहे विमान के इंजन में तेज कंपन आने के बाद इसे वापस लौटना पड़ा। विमान को मुंबई में उतारा गया। अधिकारी ने कहा कि विमान सुरक्षित तरीके से उतरा और घटना की जांच कराई जाएगी।
 
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान के दौरान पायलट को सतर्कता वाला एक संदेश मिला। प्रवक्ता ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया गया और ऐहतियात के तौर पर विमान मुंबई लौट आया। फिलहाल मुंबई में विमान की जांच की जा रही है।
 
क्यों हुई दिक्कत : विमानन कंपनी के ए 320 वाले विमानों में प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजनों के कारण दिक्कतें हो रही हैं। पी एंड डब्ल्यू इंजनों की दिक्कतों को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय पहले ही इंडिगो को विभिन्न निर्देश जारी कर चुका है।
अगला लेख
शर्मनाक, कुएं में मिली ESI अस्पताल की दवाएं