1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indigo flight made emergency landing in Dhaka

Indigo की फ्लाइट की ढाका में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्यों

Indigo flight made emergency landing in Dhaka
Indigo Emergency Landing: मुंबई से गुवाहाटी (Mumbai to Guwahati) जाने वाली इंडिगो (Indigo) की एक उड़ान को कथित तौर पर बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। घने कोहरे के कारण आज शनिवार को यह फैसला लेना पड़ा है। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतरने में असमर्थ होने के बाद उड़ान को असम शहर से 400 किलोमीटर से अधिक दूर ढाका की ओर मोड़ दिया गया।
 
मुंबई से असम की राजधानी गुवाहाटी जा रहे इंडिगो के एक विमान का मार्ग गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण ढाका की ओर परिवर्तित करना पड़ा। एयरलाइन ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है। इंडिगो ने बताया कि विमान को उसके गंतव्य तक ले जाने के लिए चालक दल के एक वैकल्पिक समूह की व्यवस्था की जा रही है।

 
बांग्लादेश के ढाका की ओर परिवर्तित करना पड़ा : उसने एक बयान में कहा कि मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की उड़ान 5319 का मार्ग गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण बांग्लादेश के ढाका की ओर परिवर्तित करना पड़ा। संचालन संबंधी वजहों से ढाका से विमान को गुवाहाटी ले जाने के लिए चालक दल के एक वैकल्पिक समूह की व्यवस्था की जा रही है। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को लगातार जानकारियां दी जा रही हैं और उन्हें भोजन उपलब्ध कराया गया है।
 
सभी यात्री विमान के भीतर : गुवाहाटी जाने वाली उड़ान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शनिवार को कहा कि घने कोहरे के कारण विमान को ढाका ले जाया गया है। सभी यात्री विमान के भीतर हैं, क्योंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रतिनिधि और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि मैंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई 5319 ली। लेकिन घने कोहरे के कारण विमान गुवाहाटी नहीं पहुंच सका। इसके बजाय वह ढाका में उतरा। अब सभी यात्री बिना पासपोर्ट के बांग्लादेश में हैं, हम विमान के अंदर बैठे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिनों तक कौनसे व्रत अनुष्ठान का पालन करेंगे?