सम्बंधित जानकारी
- LAC पर बढ़ा तनाव, 45 साल में पहली बार भारत और चीनी सैनिकों के बीच गोलीबारी
- चीन की दोहरी चाल, लद्दाख में सैनिक, तोपखाना और मिसाइलें तैनात
- LAC पर भारत से मिले मुंहतोड़ जवाब के बाद चीन ने बढ़ाई सैनिकों की संख्या, टैंक किए तैनात
- चीन ने उत्तराखंड सीमा पर तैनात की मिसाइलें और हजारों सैनिक, लद्दाख से भी बड़ा खतरा बन रहा है लिपुलेख
- राजनाथ ने चीनी रक्षामंत्री से कहा, LAC पर यथास्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश न करें
भारत-चीन LAC विवाद के बीच 'ICV' को अपग्रेड करेगी सेना, रात में भी किया जा सकेगा संचालित
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अपने 'इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स' (ICV) को रात में भी संचालित होने में सक्षम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना के साथ सीमा पर तनाव बना हुआ है।
सेना ने पहले ही अपने मूल डिजाइन वाले लड़ाकू वाहन 'बीमपी-2/2के इन्फेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स' के विकास और आगे की आपूर्ति के लिए पात्र घरेलू कंपनियों से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की है। वर्तमान के लड़ाकू वाहन 'बीमपी-2/2के' को वर्ष 1985 में सेना में शामिल किया गया था।
EOI में कहा गया कि इसकी प्रणाली 'रात के संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है' और इसे रात में युद्ध की क्षमता के साथ विकसित किए जाने की आवश्यकता है। (भाषा)
