1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India to host G20 summit in 2022

पीएम मोदी G20 Summit से भारतवासियों के लिए लाए यह तोहफा...

India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में G-20 सम्मेलन की मेजबानी हासिल कर ली है। यह सम्मेलन इटली में होना था। इसी वर्ष भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा।
 
अर्जेंटीना में चल रहे जी-20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2022 में जी-20 की प्रस्तावित मेजबानी कर रहे इटली से हमने विनती की थी, जिसे इटली ने मान लिया है। अब 2021 के बजाय भारत में जी-20 सम्मेलन का आयोजन 2022 में होगा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए मैं सभी देशों का शुक्रगुजार हूं और विश्व के सभी मुल्क को 2022 में भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं।
अगला लेख
राहुल गांधी का बड़ा हमला, आंकड़ों से छेड़छाड़ के मास्टर हैं पीएम मोदी