1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India successfully test-fired 2 more missiles

भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली 2 और मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

India
बालासोर (ओडिशा)। भारत ने बुधवार को ओडिशा तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली 2और मिसाइलों का परीक्षण किया। डीआरडीओ के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 
उन्होंने बताया कि दोपहर से पहले चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज लॉन्च पैड-3 से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) का परीक्षण किया गया। सूत्रों ने कहा कि ये दोनों परीक्षण सफल रहे।
 
रविवार को भी आईटीआर से सेना के 2 एमआरएसएएम का परीक्षण किया गया था। बालासोर के जिला प्रशासन ने परीक्षण से पहले आस-पास रहने वाले लोगों को एक शिविर में स्थानांतरित कर दिया था।
अगला लेख
प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा पर मंडराए संकट के बादल, आंसर-की और वायरल स्क्रीनशॉट्स के प्रश्न एक जैसे