1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India's strong warning to Pakistan

भारत की पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी, अब आतंकी हमले का जवाब युद्ध की तरह दिया जाएगा

Narendra Modi
India's strong warning to Pakistan : भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में होने वाले किसी भी आतंकवादी कृत्य को देश के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसका उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। इस निर्णय के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ लक्ष्मण रेखा खींचने का प्रयास किया है तथा अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को दृढ़ता से जवाब देने का अपना इरादा स्पष्ट किया है। इस कदम को पाकिस्तान के लिए कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
 
शीर्ष सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस निर्णय के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ लक्ष्मण रेखा खींचने का प्रयास किया है तथा अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को दृढ़ता से जवाब देने का अपना इरादा स्पष्ट किया है। इस कदम को पाकिस्तान के लिए कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो भारतीयों को निशाना बनाने में शामिल विभिन्न आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ है।
यह निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच लिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
India Pakistan war : चीन की भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील