भारत-पाक युद्ध के दौरान 4 राशियों के सितारे रहेंगे गर्दिश में, संभलकर रहें
Indo-Pak war horoscope: वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि के मीन में जाने से कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और अब भारत पाक में करीब करीब युद्ध चल रहा है। इसके बाद 14 मई को बृहस्पति का मिथुन राशि में अतिचारी गोचर होगा और फिर 18 मई को राहु का सिंह राशि में जब गोचर होगा जो हालात और भी ज्यादा बिगाड़ देगा। आशंका है कि भारत एक बड़े युद्ध में जा रहे हैं। इस दौरान 4 ऐसी राशियां हैं जिनके सितारे गर्दिश में रहेंगे। इसलिए उन्हें संभलकर कार्य करना होगा।
ALSO READ: भारत-पाक युद्ध के दौरान 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर
1. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शनि का गोचर सप्तम भाव में होगा इसके प्रभाव से इन राशि वालों का अपने जीवनसाथी से मतभेद, तनाव, अलगाव हो सकता है। शनि के प्रभाव से भाग्य में भी रुकावट आएंगे परंतु कन्या राशि वालों के लिए मकान, संपत्ति का योग बनेगा। सप्तम भाव में शनि के गोचर से इन राशि वालों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बृहस्पति का दशम भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको संयम और विनम्रता से काम लेना होगा। यह समय पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का समय है। धन संचय करने के लिए आपका प्रयास बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
2. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली के दूसरे और पंचम भाव के स्वामी गुरु का अष्टम भाव में गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बनते हुए काम अटक सकते हैं। धन संबंधी मामलों में भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। सेतह में भी गिरावट के चलते आप परेशान रह सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। अचानक से कभी-कभी धन प्राप्ति हो सकता है। अक्टूबर से स्थिति सामान्य होगी। भाग्य मजबूत होगा और आप सफलता प्राप्त करेंगे।
ALSO READ: राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
3. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर चतुर्थ भाव में होगा, शनि के प्रभाव से इनके ढैय्या प्रारंभ होगी शनि की ढैया से इनकी माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक अशांति हो सकती है तथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। यदि आप बृहस्पति का उपाय करते हैं तो आपको राहत मिलेगी। हालांकि राहु के तृतीय भाव में होने से आपको लाभ मिल सकता है।
4. मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए शनि का गोचर लग्न भाव में चल रहा है जहां पर राहु के साथ युति के चलते पिशाच योग बना है। इसके बाद मंगल के साथ षडाष्टक योग बनेगा। इसके प्रभाव से उनके जीवनसाथी के साथ में मतभेद हो सकते हैं। मानसिक अशांति हो सकती है, छोटे भाइयों के साथ में पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है तथा कार्य क्षेत्र में भी रुकावटें आ सकती है। हालांकि यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो राहत मिलेगी क्योंकि आपकी राशि बृहृस्पति की राशि है। मीन राशि वालों के लिए राहु का गोचर द्वादश भाव में होगा, राहु के गोचर की वजह से इन राशि वालों के विदेश यात्रा की योग बनेंगे तथा फिजूल खर्ची भी बढ़ेगी, लेकिन इन राशि वालों का शत्रु पक्ष सदैव निर्बल रहेगा तथा इन राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इन राशि वालों के लिए राहु की दृष्टि चतुर्थ भाव पर होगी, जिस कारण इनकी माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा मित्रों से भी धोखा प्राप्त हो सकता है।
ALSO READ: जिन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती, पलटने वाले हैं उनके दिन