सम्बंधित जानकारी
- धर्मशाला का एयरपोर्ट बंद होने से मुंबई की लगी लॉट्री, पंजाब को आना पड़ सकता है वानखेड़े
- सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी
- LOC पर बौखलाया पाकिस्तान, पुंछ और टंगधार में की गोलाबारी, 16 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल
- NSA अजित डोभाल बने जेम्स बॉण्ड, Operation Sindoor के बाद किया कौनसा काम
- Operation Sindoor : पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश का संचार नेटवर्क ध्वस्त, लंबे समय था सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर
आज की रात भारी, भारतीय सेना बोली- पाकिस्तान की दुर्गति का कारण बनेगा उसका दु:साहस
India-Pakistan War News : ऑपरेशन सिंदूर से लथपथ हुई पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी वायुसेना किसी भी समय दुःसाहस दिखाने का प्रयास कर सकती है। रक्षा सूत्र कहते थे कि ऐसी खबरों के बीच जम्मू-कश्मीर में एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सेना व अन्य सुरक्षाबलों को हाईअलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। हालांकि रक्षाधिकारी कहते थे कि पाक सेना का का कोई भी दुःसाहस उसकी अंतिम दुर्गति का कारण बनेगा।
दरअसल ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद पाक सेना ने एलओसी के कई सेक्टरों में मोर्चे खोलकर भारी तोपखानों का इस्तेमाल कर कई भारतीय इलाकों को गोलों की बरसात से पाट दिया। नतीजतन 16 भारतीय नागरिक शहीद हो गए। भारतीय सेना के दो जवान भी शहीद हो गए। एक की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हुई है। डेढ़ सौ से अधिक नागरिक गंभीर रूप से जख्मी भी हैं।
बीसियों घरों के जमींदोज होने के उपरांत भारतीय पक्ष ने पाक सेना को जब जबरदस्त जवाब दिया तो उस पार कई सेक्टरों में पाक सेना को जबरस्त क्षति पहुंची। रक्षा सूत्र दावा करते हैं कि पाक सेना के करीब दो दर्जन सैनिक मारे गए हैं। हालांकि सीमा पार से मिले समाचार कहते थे कि करीब तीन दर्जन पाक नागरिक भी जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं।
मिलने वाले समाचार कहते थे कि ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद भारतीय सेना के हाथों एलओसी के इलाकों में करारी शिकस्त का परिणाम यह है कि पाक सेना और पाक वायुसेना बिफरी हुई हैं और वे कोई दुःसाहस दिखाने का खतरा मोल ले सकते हैं।
हालांकि प्रशासन ने इस खतरे को भांपते हुए पहले ही एलओसी व इंटरनेशनल बार्डर से सटे गांवों को खाली करवा लिया है। गैर सरकारी तौर पर पलायन करने वालों की संख्या एक लाख के करीब बताई जा रही है। एलओसी पर 22 लाख के करीब नागरिक रहते हैं पर सभी को बंकर नसीब नहीं हैं।
