भारत के पहले ट्रांस पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म, आखिर क्यों नहीं बताई बच्चे की लैंगिक पहचान?
फोटो : इंस्टाग्राम
देश में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस तरह की यह पहली घटना है जब किसी ट्रांस पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है। ये ट्रांसजेंडर कपल केरल का रहने वाला है। हालांकि उन्होंने अब तक बच्चे की लैंगिक पहचान के बारे में नहीं बताया है कि जिस बच्चे का जन्म हुआ है वो लड़का है या लड़की।
बता दें कि कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया में अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की थी। कपल ने बच्चे के जन्म को लेकर भी इच्छा जाहिर की थी। हालांकि अब उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। बुधवार 8 फरवरी को इस कपल के यहां एक बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि फिलहाल कपल ने बच्चे की लिंग का खुलासा नहीं किया है। इसे लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बता दें कि जिया और जहाद एक ट्रांसजेंडर कपल हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी लैंगिक प्राथमिकताओं के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। इसके बाद देशभर में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। कुछ इस घटना को जीने के अधिकारी और अपनी प्राथमिकताएं से जोड़ रहे हैं तो कुछ ऐसे रिश्तों को अप्राकृतिक मानते हुए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बताते हैं।
जिया और जहाद की कहानी दूसरों से ट्रांसजेंडर्स से अलग इसलिए है क्योंकि जिया ने एक लड़के के रूप में जन्म लिया था। जबकि 23 वर्षीय जहाद बचपन से लड़की थे और बाद में उनकी इच्छा पुरुष बनने की थी। उन्होंने ही बच्चे को जन्म देने की जिम्मेदारी चुनी, जबकि जिया मां की तरह बच्चे की देखभाल करेंगी। जिया ने बताया था कि वे एक महिला के रूप में पैदा नहीं हुई थी, लेकिन उनके अंदर हमेशा एक महिला बनने की चाह थी कि एक बच्चा मुझे मां बुलाए और जिस तरह मैंने मां बनने का सपना देखा था, जहाद ने पिता बनने का सपना देखा था।
edited by navin rangiyal

