1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. India First PM Google Search is Showing Modi Photo

'फर्स्ट पीएम' टाइप करने पर दिखी मोदी की तस्वीर, बवाल

India First PM
नई दिल्ली। गूगल में 'फर्स्ट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया' (भारत के पहले प्रधानमंत्री) टाइप करने पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई दी जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई। कांग्रेस ने सर्च इंजन से इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने को कहा।
 
दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने जब 'फर्स्ट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया' टाइप किया तो जवाहरलाल नेहरू का विकिपीडिया का लिंक सामने आया, लेकिन इस लिंक के दाहिनी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर दिखाई दी। कुछ यूजर्स ने इसका स्क्रीन शॉट लेकर ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।
 
कांग्रेस को सोशल मीडिया टीम की प्रमुख दिव्या स्पंदना राम्या ने ट्वीट किया, 'गूगल, आपने किस हिसाब से ऐसा होने दिया?' गूगल ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया दी। राम्या ने एक और ट्वीट कर कहा कि अब सर्च रिज़ल्ट सही है। 
अगला लेख
राहुल के विमान में गड़बड़ी, कांग्रेस ने बताया साजिश