सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : भारी बारिश से नदियां उफान पर, देश के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित
- इसरो के चंद्रयान-2 का चंद्रमा की कक्षा में 1 साल, 7 और वर्षों के लिए पर्याप्त ईंधन
- लद्दाख में तनातनी पर भारत-चीन की बैठक, LAC पर सेनाएं पूरी तरह से पीछे हटाने पर सहमत
- Sushant Singh Rajput case: जांच करने मुंबई पहुंचे CBI अधिकारियों को नहीं किया जाएगा क्वारंटाइन
- फेसबुक विवाद : BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की
24.64 लाख करदाताओं को 88,652 करोड़ का आयकर रिफंड
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने शु्क्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अभी तक 24 लाख से अधिक करदाताओं को 88,652 करोड़ रुपए से अधिक के रिफंड जारी किए हैं।
इसमें 23.05 लाख करदाताओं को जारी किया गया 28,180 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत आयकर (PIT) और 1.58 लाख से अधिक करदाताओं को जारी किया गया 60,472 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट कर शामिल है।
आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2020 से अब तक 24.64 लाख से अधिक करदाताओं को 88,652 करोड़ रुपए से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। कुल 23,05,726 मामलों में 28,180 करोड़ रुपए के आयकर रिफंड जारी किए गए हैं और 1,58,280 मामलों में 60,472 करोड़ रुपए के कॉरपोरेट रिफंड जारी किए गए हैं।‘
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर व्यवस्था का संचालन करता है। (भाषा)