1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. income tax department

बाढ़ प्रभावित केरल में आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ी

income tax department
नई दिल्ली। बाढ़ प्रभावित केरल के लिए आयकर विभाग ने मंगलवार को आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। 
 
गौरतलब है कि आम भारतीयों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख पहले 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। आयकर विभाग (CBDT) के अनुसार बाढ़ पीड़ित केरल के आयकरदाताओं के लिए रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाई है।  
उल्लेखनीय है कि केरल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। 
अगला लेख
क्रेडिट कार्ड पर personal loan की एक भी EMI चूके तो लगेगी भारी पेनल्टी