1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD predicts heatwave to grip North India Monsoon Update

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

rain
IMD Rain Alert : उत्तर भारत में इस समय गर्मी से लोग परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी की है। इसके मुताबिक देश के कई राज्यों में अगले 7 दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार  अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 11-14, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 10 से 13 जून तक भारी बारिश की संभावना है। 
इन राज्यों में बारिश की संभावना 
दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में 10 से 14 जून, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम में 10 से 14 जून तक भारी बारिश की संभावना है। 12 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल उड़ाने वाली हवाएं चल सकती हैं। 8 से 10 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी धूल वाली तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत में फिर एक बार गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। 
क्या उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत 
इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते कई राज्यों में हीटवेव का दौर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव देखने को मिलेगी।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

दिल्ली में तापमान ने बनाया रिकॉर्ड   
दिल्ली में इस साल जून के महीने में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
 
देशभर में कब छाएगा मानसून
इस वर्ष मानसून की रफ्तार काफी तेज रही। हालांकि, 29 मई से मानसून की बढ़त रुकी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले हफ्ते में मानसून फिर से एक बार बढ़त दिखाएगा।  मानसून देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून जून के अंत तक पहुंच जाता है। 8 जुलाई तक देश के सभी राज्यों तक मानसून पहुंच जाता है। Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Gurjar Mahapanchayat : राजस्थान में फिर सुलगी आरक्षण की आग, महापंचायत के बाद लोगों ने रोकी ट्रेन, क्या थीं मांगें