1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Images Show Olympian Sushil Kumar Attacking Wrestler

सुशील कुमार: हमले की तस्वीर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sushil Kumar
नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और उनके दोस्तों का पहलवान को लाठियों से पीटते वक्त का एक वीडियो का स्क्रीनग्रैब सामने आया है। इस फोटो में जमीन घायल पहलवान जमीन पर लेटा दिखाई दे रहा है। गंभीर पिटाई के कारण पहलवान की बाद में मौत हो गई थी।

सुशील कुमार को पिछले हफ्ते हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार ने अपना दबदबा बनाने के लिए घटना का वीडियो अपने दोस्त से बनवाया था। फोटो में घायल पहलवान 23 वर्षीय सागर रत्न जमीन पर गिरे पड़े दिखाई दे रहे। जबकि सुशील कुमार और तीन अन्य ने उन्हें घेर रखा है। 
अगला लेख
टूलकिट मामला : Twitter के बयान को दिल्ली पुलिस ने बताया झूठा, कहा- जांच में बाधा डालने का है प्रयास...