दिल्ली में धमाका, इसराइल ने बताया आतंकी हमला, जयशंकर ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
नई दिल्ली। दिल्ली में जहां एक तरफ बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इजराइली दूतावास के पास IED का धमाका हुआ। 5.05 मिनट पर यह धमाका हुआ है। खबरों के मुताबिक यह कम तीव्रता का धमाका था। आज ही भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह है।
इजराइल ने माना आतंकी हमला : रायटर्स के अनुसार इजराइज ने ब्लास्ट को आतंकी हमला माना। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजराइली विदेश मंत्री से बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में इजराइल के दूतावास के बाहर विस्फोट को लेकर इजराइली विदेश मंत्री गबी अशकेनजी से बात की।
जयशंकर ने इजराइली विदेश मंत्री को आश्वस्त किया कि दूतावास के बाहर विस्फोट के बाद इजराइल के राजनयिकों, मिशन की पूरी सुरक्षा की जाएगी। जयशंकर ने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है, दोषियों का पता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
राहत की बात यह है कि धमाके में किसी घायल होने की खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस ने भी धमाके की पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक धमाके से आसपास की 3 कारों के शीशे टूट गए। मौके पर एनआईए की टीम भी पहुंचने वाली है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले पर बात की है। गृह मंत्री ने आईबी के अधिकारियों से भी बात की है।
दिल्ली: इजराइल दूतावास के पास आज शाम एक धमाका हुआ। धमाके के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2021
दमकल विभाग के अधिकारी प्रेम लाल ने बताया, "धमाके में किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है। 3 गाड़ियों के शीशे टूटे हैं।" pic.twitter.com/eN9tHbD30N
खबरों के मुताबिक घटनास्थल से इजराइली दूतावास की दूरी 150 मीटर की है। 2012 में इइजराइली कार को बम से निशाना बनाया गया था। समाचार चैनल की खबरों के मुताबिक डिवाइडर के पास फ्लावर पॉट में विस्फोटक रखा गया था।
बढ़ाई गई एयरपोर्ट की सुरक्षा : दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद देश के सभी एयरपोर्ट, महत्वपूर्ण संस्थानों, सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Today we celebrate 29 years of India-Israel diplomatic relations.
As we wish our #GrowingPartnership a Happy Birthday, let's take a look back at the key moments from last year which made our relationship stronger than ever

