1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. husband donate kidney to wife on karwa chauth

करवा चौथ पर पति ने पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया कि पूरे देश में हो रही चर्चा

donate kidney
Photo : social media
husband donate kidney to wife on karwa chauth : करवा चौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयू के लिए व्रत रखती हैं। पति अपनी पत्नी को उपहार भेंट करता है। लेकिन ठीक इसी दिन एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसा उपहार दिया कि आज पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है।

दरअसल, करवा चौथ के दिन पति ज्ञानदीप प्रमानिक ने जीवन संगिनी नीना प्रमानिक की जान बचाने के लिए अपनी किडनी गिफ्ट कर दी। उनकी पत्नी बीते 2 साल से किडनी की समस्या से जूझ रही थी। उन्होंने अपनी पत्नी को सफल किडनी प्रत्यारोपण के माध्यम से जिंदगी भर का उपहार दिया।

दरअसल, लालमाटी निवासी नीना प्रमानिक किडनी रोग से पीड़ित थी। दो वर्ष से गंभीर पीड़ा और शारीरिक समस्या से जूझ रही थी। डायलिसिस पर थी। जिसको लेकर परिवार इलाज के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर के मेट्रो बड़ेरिया हॉस्पिटल पहुंचा था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया। बता दें कि किडनी प्रत्यारोपण से ही वे स्वस्थ हो सकती थी। पति ज्ञानदीप प्रमानिक, पत्नी को पीड़ा में नहीं देख पा रहे थे। उन्होंने उसे अपनी किडनी देने का निर्णय किया।
donate kidney

यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल बडेरा और किडनी प्रत्यारोपण सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल ने किया. इस सर्जरी की चर्चा पूरे शहर में है। डॉक्टर विशाल बडेरा और राजेश पटेल ने बताया कि किडनी प्रत्यारोपण के बाद दोनों मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। जब करवा चौथ के दिन ही किडनी ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी हो। हालांकि पति-पत्नी स्वस्थ होने के साथ ही अब खुश भी हैं। कुछ दिन बाद दोनों की सेहत में और भी सुधार होगा। फिर उपचार के बाद दोनों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, मैदानी भागों में दिखने लगा असर, दिल्ली में गर्म हवाएं जारी