• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. how much kapil mishra has changed RSS
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (20:31 IST)

कितना बदल गए हैं कपिल मिश्रा! तब क्या थे और अब क्या हैं...

कितना बदल गए हैं कपिल मिश्रा! तब क्या थे और अब क्या हैं... - how much kapil mishra has changed RSS
नई दिल्ली। कपिल मिश्रा किसी समय आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल के साथ थे, तब वे खुलकर उनके समर्थन में बोलते थे और भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधते थे। वर्तमान में मामला उलट गया है। अब वे भाजपा के साथ हैं और केजरीवाल और आप पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। हिन्दुत्व पर उनके वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उनसे बड़ा कोई हिन्दुत्व का पैरोकार नहीं है। 
 
दरअसल, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास श्रीनिवास बीवी ने कपिल मिश्रा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वे भाजपा और संघ को गरियाते नजर आ रहे हैं। वैसे, किसी भी व्यक्ति का अतीत कभी पीछा नहीं छोड़ता। इस वीडियो को देखकर कपिल  मिश्रा का अतीत भी सामने आ गया है।
यह वीडियो पुराना एवं दिल्ली विधानसभा का है। इसमें कपिल मिश्रा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ये लोग (आरएसएस और भाजपा) वंदे मातरम और भारत माता की जय को मुद्दा बनाते हैं, हिंसा फैलाते हैं। वे आगे कहते हैं कि वंदेमातरम बोलने से वंदेमातरम नहीं होता। जब एक मुसलमान इस देश की मिट्‍टी पर सिर झुकाकर सजदा करता है तो वह वंदेमातरम ही कह रहा होता है। उसे मुंह से बोलना जरूरी नहीं होता, कहना जरूरी नहीं होता। 
 
कपिल इस वीडियो में कहते हैं कि जब शहीदों की लिस्ट निकाली जाएगी तो अंग्रेजों से लड़ने वाले हों या पाकिस्तान से लड़ने वाले हों, आरएसएस वाले कहीं नजर नहीं आएंगे, लेकिन मुसलमान जरूर नजर आएंगे। पाकिस्तान के टैंक उड़ाने वाले अब्दुल हमीद का नाम याद रखना। एजेंसियां