1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. how many times has pm modi traveled abroad since 2019

PM मोदी 2019 से अब तक कितनी बार विदेश यात्रा पर गए और कितना हुआ खर्च? जानिए ब्योरा

Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 से लेकर अब तक कितने देशों की यात्राएं कीं और उन पर कितना खर्च हुआ। इसका ब्योरा सरकार ने संसद में दिया। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी कि 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं की हैं जिन पर 22.76 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने 2019 से विदेशों की आठ यात्राएं कीं जिन पर 6.24 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई।
 
उन्होंने बताया कि सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6,24,31,424 रुपए, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए 22,76,76,934 रुपए और विदेश मंत्री के दौरे के लिए 20,87,01,475 रुपए की राशि खर्च की है।
 
मुरलीधरन ने कहा कि 2019 से राष्ट्रपति ने आठ विदेश यात्राएं कीं, वहीं प्रधानमंत्री ने 21 और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 86 विदेश यात्राएं कीं। 2019 के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार जापान, दो बार अमेरिका और एक बार संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की।
 
राष्ट्रपति की आठ यात्राओं में से सात यात्रा रामनाथ कोविंद ने की थी जबकि वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सितंबर में ब्रिटेन का दौरा किया था। भाषा Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
Galaxy book 3 series laptop भी हुए लॉन्च, फीचर्स मचा देंगे तहलका, जान लीजिए कीमत