1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Hike in Petrol Diesel rates on 25 march
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (10:42 IST)

4 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम...

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल में तेजी को देखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि की है। 4 दिन में तीसरी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने देश पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे का इजाफा किया है, डीजल भी इतना ही महंगा हो गया है। इस तरह इस हफ्ते में पेट्रोल की कीमतों में 2.40 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे पहले देश के 5 राज्यों में हो रहे चुनावों की वजह 137 दिनों तक कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था।
 
दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 97.81 रुपए प्रति लीटर हो गए जबकि डीजल 89.07 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 112.51 रुपए और डीजल 96.70 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल 103.71 रुपए और डीजल 93.75 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 107.18 रुपए और डीजल 92.22 रुपए प्रति लीटर हो गए।
 
इन 4 दिनों में पेट्रोल डीजल के साथ ही रसोई गैस, सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इस वजह देश में महंगाई भी तेजी से बढ़ने की आशंका है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के दाम तय करती है। टैक्स की दरों में अंतर की वजह से हर शहर में पेट्रोल डीजल के दामों में अंतर रहता है।