गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Height, average height of indian man, woman, study,
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (15:34 IST)

क्‍यों घट रही भारतीयों की औसत ‘हाइट’, जानिए धर्म के आधार पर किस का ‘कद’ बढ़ रहा, किस का घटा?

क्‍यों घट रही भारतीयों की औसत ‘हाइट’, जानिए धर्म के आधार पर किस का ‘कद’ बढ़ रहा, किस का घटा? - Height, average height of indian man, woman, study,
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ ने ये स्टडी की

अपने कद को लेकर हर कोई फि‍क्रमंद होता है, किसी की हाइट अच्‍छी हुई तो वारे न्‍यारे हो जाते है तो कोई नाटे कद के साथ लंबे समय तक उसे बढ़ाने के लिए तरह तरह के प्रयास करता रहता है।

भारतीयों में भी अपने कद को लेकर काफी कंसर्न रहा है। लेकिन अब एक ऐसी स्‍टडी सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि पिछले कुछ सालों में किस राज्‍य के महिला पुरुष की हाइट घटी या बढी है। इसके साथ ही रिसर्च में धर्म के आधार पर भी हाइट के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

आइए जानते हैं भारतीयों के कद के बारे में क्‍या कहती है यह स्‍टडी।

भारतीयों की हाइट को लेकर एक रिसर्च सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय लोगों का ‘औसत कद’ लगातार कम होता जा रहा है। कहा गया है कि 2005-06 से लेकर 2015-16 के बीच भारतीयों का औसत कद घटा है। जबकि इसके ठीक उलट दूसरे देशों में लोगों की हाइट बढ़ रही है।

जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एक विभाग सेंटर ऑफ सोशल मेडिसिन एंड कम्युनिटी हेल्थ ने ये स्टडी की है। इस रिसर्च के मुताबिक देश में वयस्क महिलाओं और पुरुषों की एवरेज हाइट घटी है।

स्टडी में स्‍टेटवाइज यानी प्रदेशों के आधार पर, जाति, आय और आयु के आधार पर महिला और पुरुष के औसत कद को लेकर पहले रिसर्च की गई, इसके बाद जो परिणाम सामने आए उसके आंकड़े जारी किए गए।

दरअसल, स्‍टडी के अनुसार 15-50 साल के भारतीय पुरुषों की एवरेज हाइट में गिरावट आई है। 2005-06 और 2015-16 के दौरान 15 से 25 साल के भारतीयों की एवरेज हाइट 1.10 सेंटीमीटर कम हो गई है। वहीं, 26 से 50 साल के पुरुषों की एवरेज हाइट भी 0.86 सेंटीमीटर कम हो गई है।

इसके साथ ही 15-25 साल की भारतीय महिलाओं की एवरेज हाइट भी कम हुई है। 2005-06 और 2015-16 के दौरान इस एज ग्रुप की महिलाओं की एवरेज हाइट में 0.12 सेंटीमीटर की गिरावट आई है।

26-50 साल की महिलाओं की एवरेज हाइट में बढ़ोतरी हुई है। इस एज ग्रुप की महिलाओं की एवरेज हाइट 0.13 सेंटीमीटर बढ़ी है।

क्‍या कहते हैं राज्यों के आंकड़े क्या कहते हैं?
  • 2005-06 और 2015-16 के दौरान हरियाणा के पुरुषों की हाइट में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
  • मेघालय के पुरुषों की हाइट सबसे ज्यादा बढ़ी है।
  • सिक्किम की महिलाओं की हाइट सबसे ज्यादा बढ़ी।
  • हरियाणा की महिलाओं की हाइट में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
  • 26-50 आयु वर्ग में कर्नाटक के पुरुषों की हाइट में सबसे ज्यादा गिरावट हुई।
  • हरियाणा के बाद झारखंड दूसरे नंबर पर है, जहां पुरुषों के कद में 2 सेंटीमीटर की कमी आई।
धर्म के अनुसार भी घट-बढ रहा कद
स्‍टडी में धर्म के आधार पर भी यह रिसर्च की गई कि किस धर्म के व्‍यक्‍ति का कद घटा या बढा। आंकड़े बताते हैं कि 2005-06 और 2015-16 के दौरान पारसी धर्म के पुरुषों के कद में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। दूसरे नंबर पर जैन धर्म के पुरुष हैं। बौद्ध और जैन धर्म की महिलाओं को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की महिलाओं के कद कम हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें
Inside story: लखीमपुर हिंसा का उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनावी कैंपेन पर क्या पड़ेगा असर?