1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy heat in Delhi

राजधानी में दिन में जबर्दस्त गर्मी, तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा

capital
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा और दिन का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।
 
मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 22 प्रतिशत रहा। दिन में काफी तेज हवाएं चलती रहीं और सुबह न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो इस सीजन के लिहाज से सामान्य है।
 
गुरुवार को दिन में तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 डिग्री तथा 24 डिग्री रहने का अनुमान है। (वार्ता)
अगला लेख
एशियाई कुश्ती में विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने लगाया 'कांसे का दांव'