1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gujrat election pakistan

गुजरात चुनाव में पाकिस्तान बना मुद्दा, भाजपा का बड़ा सवाल

Gujrat election 2017
गुजरात चुनाव के आरोप प्रत्यारोपों के बीच पाकिस्तान द्वारा खुद को इस विवाद में न घसीटे जाने के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और पाक दोनों पर ही निशाना साधा है। 
 
भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमें उपदेश न दे। भाजपा अपने दम पर चुनाव जीतती है। हालांकि उन्होंने सवाल उठाया कि गुजरात चुनाव से पहले ही मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तानी लोगों के साथ बैठक क्यों हुई?
 
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान कांग्रेस का पक्ष ले रहा है। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर के घर हुई बैठक में पाकिस्तान के लोग शामिल थे। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी शामिल थे। 

क्या कहा पाकिस्तान ने :  पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर कहा कि भारत को अपनी चुनावी बहस में पाकिस्तान को घसीटना बंद करना चाहिए। उस पर बेबुनियाद और गैरजिम्मेदाराना आरोप लगाने की बजाय उन्हें अपने दम पर चुनावी जीत हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। 
अगला लेख
पूर्व सेनाध्यक्ष कपूर ने कहा, मणिशंकर के घर हुई थी पाक उच्चायुक्त के साथ बैठक