GST Reforms : 8 साल बाद जीएसटी में बड़ा बदलाव, कितने सस्ते होंगे टीवी, मोबाइल और एसी?
GST News in hindi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद् की बैठक में 8 साल बाद जीएसटी में बड़े बदलाव का एलान किया। यह बदलाव नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे। इससे टीवी, मोबाइल एलसीडी, एलईडी, वॉशिंग मशीन तक सब कुछ सस्ता हो जाएगा। ALSO READ: GSt घटने से कितनी सस्ती होगी कार और बाइक्स?
एयर कंडीशनर, 32 इंच से ज्यादा के टीवी, एलईडी और एलसीडी मॉनिटर, प्रोजेक्टर, डिश वॉशिंग मशीन पर अब 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा। अब तक इस पर 28 फीसदी जीएसटी लगता था। इस तरह यह गैजेट्स भी अब 10 फीसदी सस्ते हो जाएंगे।
इस फैसले से 12000 रुपए का मोबाइल अब 10800 रुपए में मिलेगा जबकि 50000 रुपए का टीवी करीब 40,000 रुपए में मिल जाएगा। इस पर करीब 4000 रुपए की बचत होगी। एसी भी बाजार में 1500 से 2500 रुपए प्रति यूनिट तक सस्ता मिलेगा।
मोदी सरकार के जीएसटी रिफॉर्म से इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को नया बूम मिलने की संभावना है। फैसले से युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। आने वाले त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोगों के पास नए गैजेट्स दिखाई दे सकते हैं। ALSO READ: GST Reform: टैक्स फ्री हुआ हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस, इन वस्तुओं पर भी नहीं लगेगा Tax
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा एलान किया। अब जीएसटी में सिर्फ 3 स्लैब छोड़े गए हैं। 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म कर दिया गया है, वहीं 5, 18 के स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा बनाया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
