1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. GST collection reached the highest level in April last year

GST कलेक्शन के टूटे सारे रिकॉर्ड, पहली बार 2.37 लाख करोड़ रुपए के पार, जानिए कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

GST collection
GST collection News : माल एवं सेवा कर (GST) का संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर लगभग 2.37 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली। जीएसटी संग्रह बीते वर्ष अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपए रहा था, जो देश में 1 जुलाई, 2017 से नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। इससे पहले, मार्च 2025 में कर संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपए था।
अप्रैल, 2025 के दौरान घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 10.7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि आयातित वस्तुओं से राजस्व 20.8 प्रतिशत बढ़कर 46,913 करोड़ रुपए रहा। बीते महीने जारी किया गया ‘रिफंड’ 48.3 प्रतिशत बढ़कर 27,341 करोड़ रुपए पहुंच गया। इस ‘रिफंड’ को समायोजित करने के बाद अप्रैल महीने में शुद्ध जीएसटी संग्रह 9.1 प्रतिशत बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Motorola Edge 60 Pro : 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन, जानिए भारत में क्या है कीमत