सम्बंधित जानकारी
- फिर भारतीय सेना के लिए सिरदर्द बना LOC का मच्छेल सेक्टर
- दिल्ली का कोचिंग सेंटर कैसे बना मौत का दरिया, हादसे का जिम्मेदार कौन?
- weather update : बेसमेट में भरे पानी ने ली 3 छात्रों की जान, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
- कावड़ यात्रा पर आतंकी साया, ATS मेरठ और मुजफ्फरनगर कावड़ मार्ग पर कर रही निगरानी
- NITI Aayog Meeting : नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक, 20 राज्यों के CM हुए शामिल
झारखंड से पंजाब तक 10 राज्यों के राज्यपाल बदले, किसे कहां का प्रभार?
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात 10 राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ALSO READ: NITI Aayog Meeting : ममता बनर्जी के आरोपों का निर्मला सीतारमण ने दिया यह जवाब...
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आचार्य ने कटारिया का स्थान लिया है, कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
