• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Gold demand in India is estimated to be 700 to 800 tonnes
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (15:06 IST)

WGC की रिपोर्ट का आकलन, देश में Gold की मांग 700 से 800 टन रहने का अनुमान

रिपोर्ट के अनुसार देश में 2024 में सोने की मांग 802.8 टन रही जबकि 2023 में यह 761 टन थी। सोने की मांग का कुल मूल्य 2024 में 31 प्रतिशत बढ़कर 5,15,390 करोड़ रुपए हो गया। 2023 में यह 3,92,000 करोड़ रुपए

WGC की रिपोर्ट का आकलन, देश में Gold की मांग 700 से 800 टन रहने का अनुमान - Gold demand in India is estimated to be 700 to 800 tonnes
Gold demand in India: देश में सोने की मांग (Gold demand) आयात शुल्क में कमी और शादी-ब्याह व त्योहारों से संबंधित खरीदारी से 2024 में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 802.8 टन हो गई। 2025 में इसके 700-800 टन के बीच रहने का अनुमान है। विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में 2024 में सोने की मांग 802.8 टन रही जबकि 2023 में यह 761 टन थी। सोने की मांग का कुल मूल्य 2024 में 31 प्रतिशत बढ़कर 5,15,390 करोड़ रुपए हो गया। 2023 में यह 3,92,000 करोड़ रुपए था।ALSO READ: Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े
 
2025 में सोने की मांग 700-800 टन के बीच रहेगी : डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत) सचिन जैन ने कहा कि 2025 के लिए हमारा अनुमान है कि सोने की मांग 700-800 टन के बीच रहेगी। उम्मीद है कि शादी-ब्याह से जुड़ी खरीदारी से सोने के आभूषणों की मांग में सुधार होगा बशर्ते कीमतों में कुछ हद तक स्थिरता आए। गौरतलब है कि 2024 में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाइयों तक पहुंच गई थी।
 
कीमतों में लगातार 5वें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं व खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार 5वें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपए बढ़कर 85,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। इस वर्ष सोना 6,410 रुपए या 8.07 प्रतिशत चढ़कर 85,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो 1 जनवरी को 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम था।ALSO READ: Gold Rate : सोना नई ऊंचाई पर, अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, होश उड़ा देंगे 10 ग्राम के रेट
 
डब्ल्यूजीसी की स्वर्ण मांग रुझान, 2024 रिपोर्ट में कहा गया कि चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान मांग 265.8 टन पर स्थिर रही, जो 2023 की इसी अवधि में 266.2 टन के समान है। आभूषणों की मांग 2024 में 2 प्रतिशत घटकर 563.4 टन रह गई, जो 2023 में 575.8 टन थी। वहीं 2024 में सोने का आयात 4 प्रतिशत घटकर 712.1 टन रह गया। यह 2023 में 744 टन था।
 
जैन ने बताया कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2024 में एक महत्वपूर्ण खरीदार रहा जिसने 73 टन सोना खरीदा, जो 2023 में 16 टन सोने की खरीद से 4 गुना अधिक है। इसके अलावा यह अनुमान है कि सोने में मजबूत निवेश मांग का रुझान जारी रहेगा। खुदरा निवेशक गोल्ड ईटीएफ, डिजिटल गोल्ड और सिक्कों व बार में रुचि दिखा रहे हैं।ALSO READ: नया शिखर, सोना 85000 के करीब, चांदी में 850 रुपए का उछाल
 
इस बीच विश्व स्तर पर 2024 में सोने की मांग काफी हद तक स्थिर रही। यह 2023 की तुलना में 1 प्रतिशत मामूली वृद्धि के साथ 4,974 टन रही। इसकी मुख्य वजह उच्च कीमतें, कमजोर आर्थिक वृद्धि और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बाद आभूषणों की मांग में गिरावट है। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार विश्व स्तर पर 2023 में कुल सोने की मांग 4,945.9 टन रही थी, जो 2024 में 4,974 टन हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: दिल्ली में 3 बजे तक 46.55 फीसदी मतदान, मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग