गिरिराज सिंह का विवादित ट्वीट- भारत बढ़ रहा है विभाजन की ओर
नई दिल्ली। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर जनसंख्या को धर्म से जोड़कर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक वजह है। गिरिराज ने ये भी कहा कि भारत सन सैंतालीस की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। गिरिराज ने सभी दलों को जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आगे आने को कहा है।
गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट, अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है, हिंदुस्तान 47 की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दलों को साथ हो जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आगे आना होगा।'
हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) July 11, 2019
जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है,हिंदुस्तान 47की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है।
सभी राजनीतिक दलों को साथ हो जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा। pic.twitter.com/Do16IH42re
उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह जनसंख्या वृद्धि पर इससे पहले भी ट्वीट कर चुके हैं। गिरिराज सिंह ने इससे पहले जनवरी के महीने में ट्वीट किया था, बढ़ती जनसंख्या और उसके अनुपात में घटते संसाधन को कैसे झेल पाएगा हिंदुस्तान?? जनसंख्या विस्फोट हर दृष्टिकोण से हिंदुस्तान के लिए खतरनाक।'
गौरतबल है क यूएन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत 2027 में चीन को पीछे छोड़ कर सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक सदी के अंत तक दुनिया की आबादी करीब 11 अरब होगी। वर्तमान में भारत की जनसंख्या करीब 1.36 अरब और चीन की 1.42 अरब है। रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि 2050 तक भारत 164 करोड़ जनसंख्या के साथ टॉप पर पहुंच जाएगा। (एजेंसी)

