सम्बंधित जानकारी
- उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट, उड़ानों पर भी पड़ा असर
- देशभर में क्रिसमस की धूम, रोशनी से जगमगाए चर्च, नाद और कैरोल के गायन के साथ प्रार्थना सभा
- अजय माकन ने केजरीवाल को बताया एंटी नेशनल, कहा AAP के साथ गठबंधन कांग्रेस की भूल
- पीएम मोदी ने दी केन बेतवा परियोजना की सौगात, कांग्रेस पर साधा निशाना
- क्या दिल्ली चुनाव से पहले आतिशी भी होगी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा?
क्या नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न, जानिए गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?
Nitish Kumar news in hindi : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की स्थिति में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। उन्होंने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के लिए भी देश के सर्वोच्च सम्मान की मांग की।
बेगुसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने से पहले बिहार की बेकार पड़ी सड़कों, स्कूलों और इमारतों को दुरुस्त कराया। उन्होंने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक ने भी काफी लंबे समय तक ओडिशा की सेवा की। इन दोनों ही नेताओं को भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए।
नीतीश को भारत रत्न दिए जाने की गिरिराज की मांग के पीछ राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। एनडीए गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
जदयू नेता लंबे समय से नीतीश को भारत रत्न पुरस्कार दिए जाने की मांग कर रहे हैं। अक्टूबर में जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में भी नीतीश को भारत रत्न की मांग के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे।
उल्लेखनीय है कि भारत रत्न देश का सबसे बड़ा नागरिका सम्मान हैं। 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
edited by : Nrapendra gupta
edited by : Nrapendra gupta
