1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Atishi will be arrested in fake Case, Alleges Arvind Kejriwal

क्या दिल्ली चुनाव से पहले आतिशी भी होगी गिरफ्‍तार, केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा?

kejriwal and atishi
kejriwal on atishi : आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा से संबंधित फर्जी मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा आप को चुनाव अभियान से भटकाने की कोशिश कर रही है। ALSO READ: दिल्ली में AAP की चुनावी योजना पर बवाल, 2 विभागों ने जारी किए नोटिस
 
उन्होंने कहा कि मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ED, IT और CBI की मीटिंग हुई है, उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। ये मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए। उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले AAP के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी के पास ना ही कोई चेहरा है और ना ही कोई एजेंडा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने 10 साल में दिल्ली के लिए क्या किया? उनके पास दिल्ली के लिए कोई प्लान नहीं है।
आप संयोजक ने कहा कि भाजपा और उनके LG द्वारा हमारे कामों को रोकने की तमाम साजिशों के बाद भी हम नहीं रुके। अब भाजपा को मालूम हो गया है कि दिल्ली में उनकी ऐतिहासिक हार होने वाली है। वो हमें रोकने की साज़िश कर रहे हैं लेकिन वे कभी कामयाब नहीं होंगे।
 
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी कहा कि दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए एक फर्जी केस मेरे ऊपर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने आज तक ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करेंगे। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझे झूठे केस में गिरफ्तार करती है तो अंत में जीत सच्चाई की होगी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे न्याय व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है कि झूठे केस के बाद भी हमें बेल मिलगी...दिल्ली की जनता सब देख रही है, दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब देगी।
edited by : Nrapendra Gupta
 
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: क्या आतिशी भी होगी गिरफ्‍तार, केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा