सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gautam H. Bambawale, China, Indian High Commissioner
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (23:43 IST)

गौतम बम्बावाले होंगे चीन में भारत के नए राजदूत

Gautam H. Bambawale
नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम एच बम्बावाले को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। उससे पहले वे भूटान में भारत के राजदूत तथा विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) रह चुके हैं।
           
वर्ष 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी बम्बावाले को विजय गोखले के स्थान पर नियुक्त किया गया है। गोखले को जून में विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) नियुक्त किया गया है।
          
चीन मामलों के विशेषज्ञ बम्बावाले को दिसंबर 2015 में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। उससे पहले वे भूटान में भारत के राजदूत तथा विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) रह चुके हैं। (वार्ता)