1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Gates of Kedarnath Dham will open on April 22
Last Modified: देहरादून (उत्तराखंड) , मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (13:01 IST)

चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, 7 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

Gates of Kedarnath Dham will open on April 22
Kedarnath Dham Yatra 2026 : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने पूरे शबाब पर है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद हो चुका है। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केदारनाथ धाम यात्रा के लि अब तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने फैसला किया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी।
 

51 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने पूरे शबाब पर है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद हो चुका है। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पंचमुखी उत्सव डोली रवाना

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से आज बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली अपने धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। पंचमुखी डोली का रात्रि विश्राम आज फाटा में होगा। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर पहुंचेगी और 21 अप्रैल को प्रातः केदारनाथ धाम पहुंचकर पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर भंडार में विराजमान किया जाएगा।
 

मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत, सड़क और पैदल मार्गों का सुधारीकरण, बर्फ हटाने का काम आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। धाम में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम यात्रा के लि अब तक 7 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने फैसला किया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर कोई शख्स ऐसा करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला धाम की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह फैसला केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पहले लिया गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी