उत्तर प्रदेश में गैंगरेप पीड़िता के साथ आरोपी के वकील ने होटल में किया दुष्कर्म
Lawyer rapes victim in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज घटना में एक गैंग रेप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ आरोपी के वकील ने यहां होटल के कमरे में बलात्कार किया। बताया जाता है कि आरोपी वकील ने पीड़िता को 2022 के यौन उत्पीड़न मामले में अदालत के बाहर समझौता कराने का वादा किया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ 2022 में गैंगरेप हुआ था। अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे उर्फ संतोष सिंह इस मामले में आरोपियों की पैरवी कर रहा था। इसी सिलसिले में आरोपी वकील ने पीड़िता को समझौता कराने के बहाने आगरा के एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि वकील ने केस के सिलसिले में बातचीत करने के लिए होटल में बुलाया था।
वकील गिरफ्तार : पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार (8 नवंबर, 2025) को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश दी, जहां उसने कथित तौर पर छत से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे उसके पैर में चोट आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसीपी पीयूष कांत राय ने भी पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
क्या है मामला : पीड़िता ने 2022 में कई लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी। उस समय भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376D (सामूहिक दुष्कर्म) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किय गया था।
Edited by: Vrijendra Singh