शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former Andhra Pradesh CM Konijeti Rosaiah passes away
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (10:35 IST)

आंध्रप्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया का 88 वर्ष की उम्र में निधन

आंध्रप्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया का 88 वर्ष की उम्र में निधन - Former Andhra Pradesh CM Konijeti Rosaiah passes away
आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का आज शनिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। रोसैया एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो 2009 से 2010 तक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 2 महीने तक कर्नाटक के राज्यपाल और 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
 
वे पहले भी कई बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एमएलसी, विधायक और सांसद थे और अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई मंत्री पदों को संभाला। वे आंध्रप्रदेश राज्य के सबसे अनुभवी राजनीतिक नेताओं में से एक कहे जाते है और वित्तमंत्री के रूप में उनकी भूमिका बहुत प्रसिद्ध है। रोसैया ने आज सुबह हैदराबाद में अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें
Cyclone Jawad की आहट, 54000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, 150 ट्रेनें रद्द