• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Foreign exchange reserves at record level, increased to $ 481.54 billion
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (21:38 IST)

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर, बढ़कर हुआ 481.54 अरब डॉलर

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर, बढ़कर हुआ 481.54 अरब डॉलर - Foreign exchange reserves at record level, increased to $ 481.54 billion
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.42 अरब डॉलर बढ़कर 481.54 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा आस्तियों में वृद्धि से सकल भंडार बढ़ा है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 476.12 अरब डॉलर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 4.36 अरब डॉलर बढ़कर 445.82 अरब डॉलर पर पहुंच गईं।

इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 10.2 लाख डॉलर बढ़कर 30.38 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर घटकर 1.43 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.61 अरब डॉलर हो गई।
ये भी पढ़ें
भगवान जगन्नाथ मंदिर के 545 करोड़ रुपए Yes Bank में जमा, श्रद्धालु चिंतित