• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Foreign currency reserves reached record level
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 जून 2019 (12:10 IST)

खुशखबर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

Foreign currency reserves
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त सप्ताह में 4.215 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 426.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
इससे पहले का रिकॉर्ड 13 अप्रैल 2018 को समाप्त का था। उस समय यह 426.028 अरब डॉलर के स्तर पर था। पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में भंडार 1.358 अरब डॉलर गिरकर 422.2 अरब डॉलर पर था। 
 
आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि के चलते मुद्रा भंडार में तेजी दर्ज की गई है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 21 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.202 अरब डॉलर बढ़कर 398.649 अरब डॉलर हो गई। इस दौरान देश का सोना भंडार 22.958 अरब डॉलर के पूर्वस्तर पर रहा।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से विशेष आहरण अधिकार 42 लाख डॉलर बढ़कर 1.453 अरब डॉलर पर पहुंच गया, वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास देश का भंडार 96 लाख डॉलर बढ़कर 3.354 अरब डॉलर हो गया।