Hanuman Chalisa
✕

Flydubai के सह-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था कैप्टन पर हमला, UAE ने माना आतंकी हमला

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 (18:25 IST)
flydubai flight FZ1073: दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' (flydubai) की फ्लाइट FZ1073 में आसमान में 34,000 फीट की ऊंचाई पर एक खौफनाक वारदात सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात के अभियोजक जनरल ने शनिवार को पुष्टि की कि विमान के ओमानी मूल के सह-पायलट ने कॉकपिट के भीतर आपातकालीन कुल्हाड़ी से कैप्टन पर हमला कर दिया था। 
 
संदिग्ध सह-पायलट की पहचान हम्माम अल-हम्मामी के रूप में की गई है, जो कि ओमान का नागरिक है। मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक यूएई के जांचकर्ताओं ने आधिकारिक तौर पर इस घटना को एक 'आतंकी हमले का प्रयास' करार दिया है। विमान में 170 से अधिक यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें से अधिकांश इजराइली नागरिक थे। ALSO READ: कैप्टन स्मित माछर को 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार', पटेल सरकार का बड़ा ऐलान

 कॉकपिट में हमला और 30 सेकंड में 16,000 फीट नीचे गिरा प्लेन

यूएई के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शमसी के बयान के अनुसार, सह-पायलट ने कॉकपिट में रखी इमरजेंसी कुल्हाड़ी निकाली और भारतीय मूल के कैप्टन स्मित माछर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसका मकसद विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर उसे क्रैश कराना था।
 
Flightradar24 के फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस घटना के दौरान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से गुजरते समय विमान मात्र 30 सेकंड में लगभग 16 हजार 625 फुट नीचे आ गया था। हालांकि, यात्रियों और केबिन क्रू की तत्परता और साहस के चलते सह-पायलट को समय रहते दबोच लिया गया, जिससे एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। ALSO READ: FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

रिजर्व पायलट ने संभाली थी कॉकपिट की कमान

घटना के वक्त प्लेन में यात्री के रूप में सफर कर रहे फ्लाईदुबई के एक रिजर्व पायलट ने तुरंत कॉकपिट की कमान संभाली और विमान को सऊदी अरब के तबूक (Tabuk) एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। सऊदी अधिकारियों ने सह-पायलट को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और आगे की जांच के लिए अबू धाबी स्थानांतरित कर दिया गया। इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात की पुलिस जांच की कमान संभाल रही है, जिसमें इजराइली जांचकर्ता भी शामिल हो रहे हैं।

जांच का एक एंगल यह भी... 

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सह-पायलट ने किसी आतंकी संगठन के इशारे पर यह कदम उठाया था। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें शामिल हर व्यक्ति को इसकी 'भारी कीमत' चुकानी होगी। यूएई का कहना है कि आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चरमपंथी विचारधारा के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। ALSO READ: कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात
 
ओमान और इजराइल के बीच आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। इजराइली नियमों के तहत ऐसे देशों के पायलटों को इजराइल जाने वाली फ्लाइट उड़ाने की अनुमति नहीं होती, ऐसे में यह सह-पायलट इस फ्लाइट में कैसे तैनात हुआ, यह जांच का बड़ा विषय है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सह-पायलट ने 2025 में मोरोक्को की 'रॉयल एयर मारोक' एयरलाइन में 3 महीने की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन बाद में उसके नौकरी के आवेदन को खारिज कर दिया गया था। हालांकि जांच अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन जां‍च के बाद इसमें और खुलासे हो सकते हैं।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख