शुक्रवार, 24 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. first case of monkey pox found in Delhi
Written By
Last Updated: रविवार, 24 जुलाई 2022 (14:17 IST)

दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक, हिमाचल से लौटा था पहला मरीज

नई दिल्ली। दिल्ली में 31 साल का एक व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया। उसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति ने कोई विदेश यात्रा नहीं की, वह हाल ही में हिमाचल प्रदेश से लौटा था। भारत में मंकीपॉक्स का यह चौथा मामला है। मंकीपॉक्स का 1 केस दिल्ली और 3 केस केरल में पाए गए हैं।
 
पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को करीब तीन दिन पहले यहां के LNJP अस्पताल में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद भर्ती कराया गया था। शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे भेजे गए उसके नमूने  जांच में पॉजिटिव मिले।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि मंकीपॉक्स पीड़ित व्यक्ति की निगरानी की जाएगी और उसे 21 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। केंद्र सरकार के अनुसार, अंतराष्ट्रीय यात्रियों को ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए जिनकी त्वचा या शरीर के दूसरे अंगों में घाव हों।
 
केन्द्र के गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों को मृत या फिर जीवित जंगली जानवरों- चूहे, गिलहरी, बंदर आदि के संपर्क में आने से बचना चाहिए। जंगली जानवरों का मांस या फिर उनका मांस खाने से बचने की सलाह भी दी गई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। WHO ने कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार एक वैश्विक आपात स्थिति है।