1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. firing by Pak army on LoC

राजौरी में पाक सेना ने की गोलीबारी, भारतीय सैनिकों ने दिया करारा जवाब

LoC
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की और नागरिक बहुल इलाकों में गोले दागे। भारतीय सेना संघर्ष विराम उल्लंघन का माकूल जवाब दे रही है। 
 
राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह सात बजे गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हुई। झांगर, धामका और कलाल पट्टी के पांच गांवों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी जारी है। 
 
गोलीबारी की वजह से सीमा इलाकों में स्थित स्कूल बंद कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। 
अगला लेख
आईपीएल अब स्वच्छ मनोरंजन नहीं रहा...