सम्बंधित जानकारी
- बागपत : चाट की दुकान पर ग्राहक बैठाने को लेकर खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
- अयोध्या हवाई अड्डे का नाम होगा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा
- योगी के बजट में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 1175 करोड़ का प्रावधान
- प्रियंका ने साधा योगी पर निशाना, बोलीं- माफियाओं के लिए चलाई जा रही है सरकार...
- PFI के दिल्ली स्थित ठिकानों पर UP एसटीएफ की छापेमारी
चाट के पत्ते के लिए चली लठ्ठबाजी सोशल मीडिया जमकर हो रही वायरल | Uttar Pradesh News In Hindi/ Baghpat News In Hindi/ Fight Between Chat Sellers
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। बागपत में एक चाट वाले ने दूसरे चाट वाले ग्राहक को अपनी तरफ बुला लिया। फिर क्या था। एक पत्ते चाट के लिए युद्ध छिड़ गया। पुलिस ने 8 लोगों को गिफ्तार किया है। वीडियो के बाद अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां वो थाने में बैठे नजर आ रहे हैं।
इस पर आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने मजेदार रिएक्शन दिया है। साथ ही बीच में बैठे घुंघराले बाल वाले आदमी को लोग ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने उनको अल्बर्ट आइंस्टीन बताया तो किसी ने अंडरटेकर बताया।
तस्वीर शेयर करते हुए आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने लिखा, 'थाने में पावरी हो रही है' वहीं कमेंट सेक्शन में बीच में बैठे घुंघराले बाल वाले आदमी को लेकर लोगों ने मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर कर दिए। किसी ने उनको WWE रिंग में खड़ा कर दिया, तो किसी ने उनको अंडरटेकर बताया। इस तस्वीर को हजारों में लाइक्स और री-ट्वीट मिल रहे हैं।
सोमवार दोपहर जब एक ग्राहक एक चाटवाले की तरफ बढ़ा तो ग्राहक देख दूसरे चाटवाले की आंखें चमकीं। उसने दूसरे दुकानदार पर तंज कसते हुए ग्राहक को अपनी दुकान पर खींच लिया। फिर क्या था, दोनों दुकानदारों में बहस शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक आ गई। फिर भरे बाजार में दोनों पक्षों से लाठियां चलने लगीं। कभी कोई मार खाता और फिर लाठी छीनकर दूसरे पर बरसाने लगता।