• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. farmers protest : farmers calls bharat band today
Last Updated : शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (07:46 IST)

किसानों ने बुलाया भारत बंद, इन राज्यों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर?

farmers protest
शाम 4 बजे तक भारत बंद
किसानों और मजदूरों से काम नहीं करने की अपील
दूध और सब्जियों की सप्लाई होगी प्रभावित
Farmers Protest 2024 : आंदोलनकारी किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ में तीसरे दौर की वार्ता विफल रहने के बाद किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। बंद शाम 4 बजे तक रहेगा।
 
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद का पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ज्यादा असर दिखाई दे सकता है। बंद के दौरान दूध, सब्जियों व अन्य फसलों की सप्लाई व खरीद भी स्थगित रहेगी। बंद के समय के दौरान शहरों में भी दुकानें व संस्थान बंद रहने की बात कही जा रही है।
 
संगठन ने किसानों से कहा है कि वे आज खेतों में काम न करें या किसी भी खरीदारी के लिए बाजार न जाएं। व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से भी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
 
अगली बैठक रविवार को : किसानों और मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बातचीत रविवार को होगी। तब तक किसान दिल्ली कूच नहीं करेंगे। हालांकि उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे पहले दो दौर की वार्ता क्रमश: आठ और 12 फरवरी को हुई थी जो बेनतीजा रही थी।
 
नोएडा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जिले भर में CRPC की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की, जिसमें अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर रोक भी शामिल है। पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए जहां तक संभव हो मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आग्रह किया है।
 
आदेश के अनुसार पांच या इससे अधिक लोगों की गैरकानूनी सभा, राजनीतिक या धार्मिक सहित अनधिकृत जुलूस या प्रदर्शन पर रोक रहेगी।
 
पुलिस ने कहा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने और परी चौक के रास्ते सिरसा से सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें
मणिपुर के चुराचांदपुर में SP ऑफिस पर भीड़ का हमला, वाहनों में लगाई आग