1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. farm repeal bill passed by modi cabinet

कृषि कानून वापसी बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, अब संसद में होगा फैसला

farm repeal bill
नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को बुधवार को मंजूरी दे दी। अब इस बिल को शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जाएगा। इन तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले करीब एक वर्ष से दिल्ली की सीमा पर लगभग 40 किसान संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की थी। इसी पृष्ठभूमि में कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक 2021 को मंजूरी दी गई है।
 
लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, 29 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने से संबंधित विधेयक पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर महीने में केंद्र सरकार विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, 2020 लाई थी।
 
अगला लेख
वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, हम दुनिया को क्या संकेत भेज रहे हैं...