बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. expansion of karnataka cabinet
Written By
Last Updated :बेंगलुरु , शनिवार, 27 मई 2023 (15:25 IST)

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 मंत्रियों को किया गया शामिल

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 मंत्रियों को किया गया शामिल - expansion of karnataka cabinet
karnataka cabinet: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार (Congress government) ने शनिवार को 24 मंत्रियों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल (cabinet) का विस्तार किया। इसी के साथ राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के 1 सप्ताह बाद मंत्रिमंडल के सभी 34 मंत्री पदों को भर दिया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) ने इन 24 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
इन मंत्रियों में 23 विधायकों के अलावा एनएस बोसराजू शामिल हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर कांग्रेस आलाकमान ने सभी को हैरान कर दिया है। बोसराजू न तो विधान परिषद और न ही विधानसभा के सदस्य हैं। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि विधानसभा एवं विधान परिषद के पूर्व सदस्य बोसराजू अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव हैं। रायचूर के रहने वाले बोसराजू एक प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके नाम को कांग्रेस आलाकमान ने कल शु्क्रवार को मंजूरी दी थी।
 
कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta