1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Encounter in Srinagar, 2 big terrorists killed

J&K : श्रीनगर में मुठभेड़, 2 बड़े आतंकी ढेर

Terrorist Encounter
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान श्रीनगर में हुई एक मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया।आईजीपी कश्मीर ने बताया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ का शीर्ष कमांडर अब्बास शेख और साकिब मंजूर मारा गया है।

उन्होंने इसे एक बड़ी कामयाबी बताया है। गौरतलब है कि इससे पहले 21 अगस्त को भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकवादी मारे गए थे।