1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Encounter in Baramulla and Pulwama, 2 terrorists killed

बारामुल्ला और पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, मेजर समेत 3 जवान जख्मी

Terrorist Encounter
जम्मू। कश्मीर के बारामुल्ला तथा पुलवामा में आतंकियों से 2 स्थानों पर मुठभेड़ें हो रही हैं। 2 आतंकी मारे जा चुके हैं। दोनों ही जगह 3 से 4 आतंकी अभी भी घेरे में हैं। बारामुल्ला में सेना का एक मेजर तथा पुलिस के 2 जवान जख्मी हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बारामुल्ला के पट्टन में उस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ आरंभ हुई जब इलाके में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अभी तक जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

मुठभेड़ के दौरान सेना के मेजर रोहित वर्मा घायल हो गए हैं। उन्हें 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उनकी दशा नाजुक बताई जाती है। पहले उनके प्रति यह खबरें आई थीं कि वे वीरगति को प्राप्त हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को एदिपोरा पट्टन में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। अभी तक की खबर के मुताबिक 2 आतंकी मारे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आतंकी अभी भी इलाके में छुपकर फायरिंग कर रहा हैं। अभी दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

इस बीच पुलवामा के बभूरा इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में जारी इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों को घेरे में लिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भिजवाया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार ने PUBG के मुकाबले में लेकर लांच किया FAU-G, कही यह बड़ी बात