1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. emotional seen in bharat jodo yatra

भारत जोड़ो यात्रा में दिखा इमोशनल दृश्य, राहुल ने बांधे मां सोनिया के जूते के फीते

bharat jodo yatra
मुंबई। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी को ताकत देने के लिए उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुई। यात्रा के दौरान एक भावुक करने वाला दृश्य भी दिखाई दिया। राहुल का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी मां के जूते बांधते दिखाई दे रहे हैं।
सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। इस दौरान यह वाक्या हुआ। कांग्रेस द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी इस फोटो में राहुल बड़ी तन्मयता से अपनी मां के जूते बांधते दिखाई दे रहे हैं।
 
सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।
 
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
 
पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
बगीचे में मृत मिले सिख परिवार के चारों सदस्य, 3 दिन पहले हुआ था अपहरण