किसानों का भारत बंद, जानिए किन राज्यों में हुआ कैसा-कैसा असर...
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र द्वारा सितंबर, 2020 में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया। संयुक्त किसान मोर्चा विवादित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के 40 संघों का मुख्य संगठन है। भारत बंद का देश पर प्रभाव कुछ इस प्रकार रहा....
-
भारत बंद के कारण देश में करीब 25 ट्रेनों की सेवा प्रभावित हुई।
-
दिल्ली में बाजार खुले रहे और व्यावसायिक गतिविधियों पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम किए जाने और पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ।
-
दिल्ली से लगी गाजियाबाद और नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी की गई थी, वहीं बंद के कारण सुबह-सुबह कुछ महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात बाधित हुआ।
-
बंद से पंजाब और हरियाणा में जन-जीवन प्रभावित हुआ क्योंकि दोनों राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग और रेलवे ट्रैक दोनों जाम कर दिए थे।
-