1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED raid at AAP minister raaj Kumar anand house

केजरीवाल की पेशी से पहले मंत्री राज कुमार आनंद के घर ED की रेड

ED raid
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राज कुमार आनंद से जुड़े परिसरों पर गुरुवार को छापा मारा।
 
सिविल लाइंस इलाके में स्थित मंत्री से जुड़े परिसरों और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। छापा मार रहे निदेशालय के दलों के साथ CRPF की एक टीम भी है।

आनंद के खिलाफ जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन के अलावा सात करोड़ रुपये से अधिक की सीमा शुल्क चोरी के लिए आयात की गलत जानकारी देने को लेकर आरोप पत्र दायर किया था। यह जांच इसी आरोप पत्र से जुड़ी है।
 
उन्होंने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने हाल में डीआरआई अभियोजन की शिकायत पर संज्ञान लिया था जिसके बाद ईडी ने आनंद और कुछ अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया।
 
आनंद (57) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कल्याण मंत्री हैं। वह पटेल नगर से विधायक हैं।

उल्लेखनीय है कि वे 2022 में केजरवाल सरकार में मंत्री बने थे। फरवरी 2023 में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के इस्तीफे के बाद उनके विभागों का जिम्मा कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को दिया गया था।

गौरतलब है कि ईडी ने आज केजरीवाल को आबकारी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल की सुबह 11 पेशी है। इसके लिए ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अगला लेख
एमपी और छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं भाव